रोटरी सेंट्रल रामगढ़ का परचम बुलंद, डिस्ट्रिक्ट 3250 में जीते 8 प्रतिष्ठित पुरस्कार
रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के सत्र 2025-26 के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में सोमवार को रोटरी सेंट्रल रामगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। क्लब ने विभिन्न श्रेणियों में कुल आठ प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर पूरे झारखंड-बिहार क्षेत्र में अपनी सेवा गतिविधियों की अलग पहचान स्थापित की। पुरस्कार समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के पास्ट डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में झारखंड और बिहार के 119 रोटरी क्लबों ने भाग लिया, जहां सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब ऑफ रांची को मिले 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.