पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में संचालित रोटरी सहेली सेंटर छह महीने तक सिलाई, कटाई, बुनाई और प्रसाधक का प्रशिक्षण लेने वाली 30 महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया। रोटरी स्कूल के वॉल हेरिस सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में रोटरी सहेली की अध्यक्ष रोटेरियन विजया शर्मा, रंजिता शर्मा, अरुणा भसीन, उप-प्राचार्य पिंकी कुमारी एवं प्रशिक्षक सावित्री पाठक ने प्रशिक्षित बहनों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया। रोटरी सहेली की अध्यक्ष विजया शमी ने प्रशिक्षित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे स्वावलंबी बन चुकी है। वे अपने हुनर से कारोबार कर अपने परिवार के विकास में मददगार बन सकती हैं। रोटरी सहेली संगठन का यही मुख्य उद्देश्य भी है। उन्होंने कहा कि सहेली सेंटर लगभग 15 वर्षों से हजारों क...