बोकारो, मई 15 -- चास प्रतिनिधि। रोटरी जिला 3250 के अंतर्गत जोन 7 में की बैठक हुई। जिसमें सेवा परियोजनाओं, सदस्यता वृद्धि, युवा कार्यक्रम तथा सामाजिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा के साथ आगे की रणनीति तय हुई। इस दौरान बोकारो रोटरी क्लब के अध्यक्ष पूनम त्रेहान, रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, रोटरी मिड टाउन कपल के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने रोटरी के मूल उद्देश्य, सेवा, नेतृत्व और सामुदायिक विकास को आगे बढ़ाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिलापाल अन्नू नारंग ने कहा कि रोटरी समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है और सभी क्लबों को मिलकर अधिक प्रभावी कार्य करने चाहिए। इससे पूर्व संदीप नारंग और जिला सचिव राजेश पारकरिया ने रोटरी की महत्तव व उदेश्य पर प्रकाश डाला। अंत में सहायक जिलापाल पूजा बैद ने विभिन्न योजनाओं पर प्रस्तुति के साथ धन्य...