प्रयागराज, मई 31 -- रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम की ओर से रविवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एल्यूमिनाई भवन में सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रितु गुप्ता और डॉ. अनुज गुप्ता ने हृदयाघात और व आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षा के लिए सीपीआर देने के तरीके सिखाए। क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक पांडेय ने आभार व्यक्त किया। डॉ. नितिन शर्मा, नितिन चोपड़ा, संजय सिंह, संजय तलवार, अनुज केसरवानी, प्रीति केसरवानी, संजीव केसरवानी, लवकुश केसरवानी, स्वाति केसरवानी, अरविंद अग्रवाल, रूमी अग्रवाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...