प्रयागराज, मई 17 -- रोटरी प्लैटिनम की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एएनएचए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष टंडन ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 75 यूनिट रक्तदान किया गया। अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय ने कहा कि क्लब की ओर से पिछले 10 माह में 150 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। नितिन चोपड़ा, रोटेरियन डॉ. शरद जैन, डॉ. निकुंज अग्रवाल, डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ. पीयूष दीक्षित, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. रंजना पांडेय, रोटेरियन मनीष गर्ग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोटरी शिविर में 75 यूनिट हुआ रक्तदान यह भी पढ़ें- आईएमए के शिविर में 61 ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...