भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। रोटरी क्लब विक्रमशिला पिंक ने शनिवार को जिच्छो स्थित राम-गीता आस्था लाइफस्टाइल सिटी में सैकड़ों महिलाओं एवं छात्राओं के बीच जैकेट और तिलकुट का वितरण किया। दर्जनों बच्चों के बीच टॉफी और बिस्किट भी बांटे गए। जिच्छो स्थित दलित टोला के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। क्लब सदस्य चंदना चौधरी ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, राम बिनोद सिंह, गायत्री सिंह, किरण गोस्वामी, बबीता साह, अंजना प्रकाश, सुधा पांडेय, तबस्सुम परवेज, मृदुला घोष, सीमा साह, रंजिता जायसवाल, सारिका शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.