प्रयागराज, मार्च 31 -- रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स की ओर से मंगलवार को नैनी स्थित श्री रणजीत पंडित इंटर कॉलेज को वाटर कूलर भेंट किया गया। वाटर कूलर का शुभारंभ कॉलेज के शिक्षा समिति की अध्यक्ष व मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और कॉलेज के प्रबंधक शेखर बहुगुणा ने किया। क्लब की अध्यक्ष अनुरिता द्विवेदी ने कहा कि वाटर कूलर से छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी। इस मौके पर पूनम गुलाटी, सचिव आलोशी अग्रवाल शिवानी अग्रवाल, शिल्पी, रीता, गरिमा, वर्षा, भारती, दिव्या मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.