प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। रोटरी रॉयल्स की ओर से शुक्रवार को तमन्ना इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड हेल्थ साइंसेज में सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा अनुरिता द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हर व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए। इस क्रम में एयरपोर्ट पर सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। सचिव अलोशी अग्रवाल, देव प्रिया, शिवानी किरण चावला, अंजू, रीता, महिमा, गरिमा, शालिनी, प्रियंका, गीता चतुर्वेदी, शिप्रा, कविता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...