प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन का अधिष्ठापन समारोह बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मनाया गया। मुख्य अतिथि राजनयिक व चर्चित लेखक विकास स्वरूप, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी रहीं। इस अवसर पर रोटेरियन रितु कमल अग्रवाल ने अध्यक्ष और रोटरेयिन शेफाली अग्रवाल ने सचिव पद का दायित्व संभाला।मुख्य अतिथि ने रोटरी के सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला। संचालन रोटेरियन अंकुर अग्रवाल, रोटेरियन अमृता अग्रवाल ने किया। आभार ज्ञापन रोटेरियन सीए मधु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। रोटेरियन सतपाल गुलाटी, रोटेरियन प्रदीप मुखर्जी, रोटेरियन सौरभ पुरी, रोटेरियन शाज़िया फरहान, रोटेरियन विनायक टंडन, रोटेरियन नीरज भार्गव, रोटेरियन स्वाति खरबंदा, रोटेरियन नीर...