प्रयागराज, जनवरी 28 -- रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से एक फरवरी को लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज नई झूंसी, बहादुरपुर में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। ऋतु कमल अग्रवाल के अनुसार जरूरतमंदों के नेत्र का ऑपरेशन आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय वाराणसी में किया जाएगा। मरीजों के उपचार, भोजन व वाहन की सुविधा क्लब की ओर से प्रदान की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9453248993 व 7007993657 पर पंजीकरण करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.