कोडरमा, मई 19 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। गौशाला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और गोवंश का हमारे जीवन में कितना महत्व है, के उद्देश्य को बताने के लिए रोटरी बाल विद्यालय द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को कोडरमा गौशाला का भ्रमण कराया गया। यहां कार्यकारी सचिव अरुण मोदी ने रोटरी बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारुका,शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का अभिनंदन व स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को गौशाला मे चल रहे सभी योजनाओं जैसे गायों के रखरखाव, हरा चारा की पैदावार, जैविक एवं वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन, गौकाष्ठ का निर्माण, मशीन द्वारा दूध की पैकिंग आदि को दिखाते हुए विस्तृत जानकारी दी। गौशाला प्रबंधन द्वारा उपलब्ध हरा चारा,रोटी और गुड़ को गायों को खिलाते हुए बच्चे बड़े आनंदित और अभिभूत हुए। गौशाला प्रबंधन द्वारा भी सभी बच्चों...