जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। रोटरी फेमिना ने सेवा एवं मानवता के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद मरीज को व्हीलचेयर प्रदान कर सराहनीय पहल की। बाराद्वारी स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में उपचाररत काशीडीह निवासी एक मरीज, जो किडनी डायलिसिस से गुजर रहा है और चलने-फिरने में असमर्थ था, को क्लब की ओर से व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। व्हीलचेयर मिलने से मरीज एवं उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस सहयोग से न केवल मरीज की दैनिक जीवन की कठिनाइयाँ कम होंगी, बल्कि उसके उपचार में भी सुविधा मिलेगी। परिवारजनों ने रोटरी क्लब फेमिना के इस संवेदनशील प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेणुका चौधरी, सचिव वसंती राघुराम, पसम अडेसरा, गीता दुबे, शशि गाड़िया,तजिंदर कौर भ्रामरा, मोनीदीपा दंडपद, तरनजीत कौर एवं रंजिता सिन्हा सहित अन्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.