पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। रोटरी क्लब डालटनगंज एवं रोटरी कन्नूर सेंट्रल, केरल के संयुक्त तत्वावधान में सतबरवा प्रखंड के तुम्बागाड़ा स्थित नव जीवन हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर 28 मार्च से प्रारंभ हुआ है जो 31 मार्च तक संचालित होगा। रोटरी क्लब डालटनगंज के अध्यक्ष रो. अनुग्रह नारायण शर्मा ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा करना है और यही भावना इस शिविर के माध्यम से झलकती है। हमारा प्रयास केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। अनुग्रह नारायण शर्मा ने कहा कि रोटरी परिवार हमेशा से जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करता रहेगा। रोटरी क्लब का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में पीड़ित न रहे। रोटरी परिवार ने न...