रोटरी ने 85 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की
देहरादून, मई 26 -- महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभगार में आयोजित रोटरी क्लब वार्षिक छात्रवृत्ति समारोह में मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के 85 छात्र-छात्राओं सहित मेधावी छात्रों को 3 लाख 35 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मंगलवार को छात्रवृत्ति कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश, मसूरी रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, रोटरी मंडल उपाध्यक्ष तपन कौशिक ने किया। रोटरी मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत किया। रोटरी कम्युनिटी सर्विस के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि रोटरी वार्षिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम वर्ष 1979 से लगातार चलाया जा रहा है जिसमें शहर के जरूरतमंद छात्र छात्राओं सहित मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। यह भी पढ़ें- राणा प्रताप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.