प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद रॉयल्स की ओर से सोमवार को महिला ग्राम इंटर कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बेकार की वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने की जानकारी दी गयी। अध्यक्ष अनुरिता द्विवेदी ने कहा कि बेकार वस्तुओं का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लब अपने सामाजिक सरोकार के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। क्लब की ओर से छात्र-छात्राओं को कपड़े के थेले वितरित किए गए। इस मौके पर अलोशी अग्रवाल, अलका टंडन, रिचा अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, शर्मीली जैन, वर्षा अग्रवाल रीता वीर, सोनल अग्रवाल मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- रोटरी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.