गया, मई 11 -- गया जी, शहर के गया कॉलेज खेल परिसर स्थित आरर्ची ग्राउंड में रविवार को नेशनल विजेता तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। रोटरी गया सिटी की ओर से नेशनल में पदक जीतकर लौटे तीरंदाजों को सचिव राजकुमार दुबे, संरक्षक डॉ. रतन कुमार व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अंजूम ने सम्मानित किया। इस दौरान सभी को स्पोटर्स शू दिया गया। पिछले दिनो आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये पदक जितने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया और कहा कि आगे आपलोग ओलंपिक तक खेले और पदक जीते। इस दौरान क्लब की ओर से हर संभव मदद करने की बात कही। यह भी पढ़ें- रोटरी गया सिटी ने नेशनल विजेता तीरंदाजों को किया सम्मानित आरर्ची कोच जयप्रकाश ने बच्चों के हौसला बढ़ाने के लिए रोटरी गया सिटी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अंजय कुमार सि...