रामपुर, मार्च 7 -- शहर के रोटरी क्लब में शुक्रवार को इनर व्हील क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने रंग-गुलाल और फूलों की पंखुड़ियों से एक-दूसरे का स्वागत कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रीति कपूर, सचिन और निशा अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक किया। समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें फन गेम और हाउजी ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आशा सहाय, अर्चना विद्यार्थी, सरिता सिंगर, नेहा सिंगर, नीता जैन, शिखा गुप्ता, अलका जैन, बबीता रस्तोगी, नेहा रस्तोगी, ममता गुप्ता, अंजना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, रजनी सिंगर, शोभा कपूर, सीमा खंडेलवाल, ऋचा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रेखा रस्तोगी, प्रियंका अग्रवाल और चारू जिंदल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।

हि...