संभल, जून 29 -- रोटरी क्लब मिडटाउन का सत्र 2025-26 सोमवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में धन्यवाद एवं सम्मान समारोह के साथ गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण कर समाज सेवा के नए संकल्प लिए। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने वर्षभर मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब ने सामूहिक प्रयासों से स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। समारोह में रक्तदान, कांवड़ सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सद्भावना दिवस, नगर कीर्तन तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक रोटेरियंस को सम्मानित किया गय...