मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद ब्राइट की ओर से मंगलवार को गंगा आरोग्यधाम पर बच्चों को योग सिखाया गया। प्रशिक्षण में स्कूलों से जो निर्धन बच्चे योग सीखने आते हैं, क्लब की ओर से लगभग 50 बच्चों को यूनिफॉर्म एवं जूते तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3100 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रो़ नीरज कुमार अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3100 की निवर्तमान मंडलाध्यक्ष रो़ दीपा खन्ना उपस्थिति रहीं। इस अवसर पर रोटरी क्लव मुरादाबाद ब्राइट क्लव अध्यक्ष रो़ अमित गुप्ता,प्रदीप शर्मा, अनिल खन्ना, चक्रेश लोहिया, अरविंद शर्मा, जितेन्द्र नाथ शर्मा, दीपक गुप्ता, अतुल खन्ना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्राणायाम के साथ दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...