कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में रोटरी क्लब प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इसमें सभी आयुवर्ग के लोगों ने भाग लिया। महिलाओं की दो टीम बटरफ्लाई रॉयल्स व पिंक पैंथर जबकि पुरुषों की टीम जायंट टाइगर व ऑलराउंडर इलेवन, जबकि बच्चों की टीम फॉर्चून फाइटर व लॉर्ड्स ऑफ विक्ट्री के बीच मैच खेल गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रमुख रूप से संजय मेहरोत्रा, विशाल सरावगी, अनुराग कपूर, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...