रोटरी क्लब प्राइड के आगामी सत्र के लिए विशाल अध्यक्ष और डॉ. रघुनंदन अग्रवाल बनाए गए सचिव
मऊ, मई 27 -- मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब प्राइड सत्र 2026-27 संगठन के चुनाव के तहत सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए वरिष्ठ रोटेरियन और पूर्व सचिव विशाल शर्मा को नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं जनपद के प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ रोटेरियन डॉक्टर रघुनंदन अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि क्लब के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में सभी मानदंडों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा। सचिव डॉ. आरएन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के मार्गदर्शन सभी साथियों के सहयोग से काम किया जाएगा। आने वाला सत्र रोटरी क्लब प्राइड की तरफ से मऊ में एक कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर गोरखपुर रीजन के रीजनल हेड जितेंद्र राखोलिया, वरिष्ठ रोटेरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.