कानपुर, मई 30 -- कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ने शनिवार को नीर - एवरी ड्रॉप काउंट्स के अंतर्गत गुरु नारायण खत्री सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइंस में वाटर कूलर स्थापित कर उसका उद्घाटन किया। डॉ. सोनिया दामले व डॉ. शरद दामले ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन ने कहा कि स्वच्छ एवं शीतल पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। संजय मेहरोत्रा ने कहा कि नीर परियोजना के माध्यम से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...