मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मिर्जापुर एलीट की ओर से समाज सेवा का एक सराहनीय पहल की गई। क्लब के सदस्यों ने तेलियागंज में श्रमिकों के बीच 100 गमछा एवं बिस्कुट का वितरण कर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। क्लब की अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव बीना खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रमिकों के योगदान को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम से ही देश की प्रगति संभव है। आनंद गुप्ता, संजय केशरी, विष्णु खंडेलवाल, महेश केशरवानी, हरि नारायण सिंह, अर्पिता सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर श्रमिक सम्मानित यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता ने श्रमिक का सम्मान किया यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने श्रमिकों को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.