रोटरी क्लब ने शिविर लगाकर किया मरीजों का निशुल्क इलाज
धनबाद, मई 4 -- धनबाद। हाउसिंग कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में रोटरी क्लब धनबाद नार्थ की ओर से रविवार को मुफ्त ओपीडी क्लीनिक का अयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज किया गया और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर में सीजनल वायरल बुखार, सर्दी-जुखाम, स्त्री रोग और हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की जांच और उपचार किया गया। मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक रही, वहीं ब्लड प्रेशर और शुगर के रोगियों का भी विशेष ध्यान रखा गया। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ यूएस प्रसाद, फीजिशियन डॉ महेश प्रसाद, डॉ मेजर चंदन, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ एसके झा, डॉ के विश्वास, डॉ हर्षित राज और डॉ हर्ष कुमार ने अपनी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों को मिला इलाज इस मौके पर रोटेरियन आईएनडी पासवान, सचिव डॉ दीपक केशरी और अजय रजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.