कोडरमा, फरवरी 28 -- झुमरी, तिलैया। रोटरी क्लब कोडरमा ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शिव वाटिका मे किया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सगायक रुम्पा कोलकाता ने गीत और संगीत प्रस्तुत कर खूब झूमाया।अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है। मित्रता और एकजुटता से समाज की सेवा मे अपना योगदान देने की बात कही। रोटेरियन ऋतु सेठ और बिपुल बगड़िया ने इस कार्यक्रम को परियोजना निदेशक की अहम भूमिका निभा कर इस सजाया। सभी रोटेरियन अपनी परिवार के साथ आ कर कार्यक्रम का आनंद लिया, युवा रोटेरियन ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। रोटेरियन सुरेश जैन, रो. संतोष सिन्हा, रो. संदीप सिन्हा ने अपनी नृत्य और गीत से समा को बांधा। मौक़े पर रोटेरियन कैलाश चौधरी, रोटेरियन नवीन आर्या, रोटेरियन संजीव अग्रवाल, रोटेरियन विकास सेठ गौरांग पुजारा, आशीष खेतान, आशीष छाबड़...