गुमला, जुलाई 1 -- गुमला। पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के संकल्प के साथ बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ गुमला के सदस्यों ने बघिमा हाईस्कूल परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान फलदार, छायादार व बांस के करीब 50 पौधे लगाए गए। क्लब अध्यक्ष पंचू साहु ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। अभियान में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने छात्रों को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा कुछ विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। मौके पर सचिव मनोज कुमार, बिनोद अग्रवाल, मनोज शर्मा, अनमोल गुप्ता, पवन गुप्ता, विजय दी ग्रेट, संदीप गुप्ता, हीरा सोनी, डॉ. सुगेंद्र साय, भगवान साबू, प्रदीप विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम राम, अज...