नैनीताल, मार्च 28 -- नैनीताल। नारायण नगर वार्ड में शनिवार को सभासद भगवत रावत के प्रयास से रोटरी क्लब ने हुनरमंद फुटबॉल खिलाड़ियों को जूते उपलब्ध कराए। मोहन थापा ने कहा कि खिलाड़ी अच्छा खेलेंगे और मेहनत करेंगे तो सभासद उन्हें अन्य सुविधा भी प्रदान करेंगे। सभासद भगवत रावत ने बालिकाओं के लिए भी खेल सामग्री देने का आश्वासन दिया और रोटरी क्लब का धन्यवाद दिया। यहां अरविंद पडियार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र बर्गली, सचिन कुमार, मयंक, नीरज, जय थापा, रवि कुमार, आरती, राजेशवरी, कला देवी, पूजा, गिरीश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.