देहरादून, मई 15 -- मसूरी ,संवाददाता। रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने जोडी खट्टा पानी गांव में दिव्यांग महिपाल सिंह को फ्रीडम मूव विद आउट लिमिटस मॉडल की मोटराइज्ड सेल्फ‑ड्राइव व्हीलचेयर भेंट की।रोटरी क्लब के निदेशक कम्युनिटी सर्विस रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी, रोटेरियन अशोक कोहली, अश्विनी मित्तल व अन्य सदस्यों ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी, प्रेसीडेंट‑इलेक्ट अश्वनी मित्तल, डॉ. जॉय जोशुआ एवं अस्पताल कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...