रुडकी, जनवरी 24 -- रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट परियोजना नन्हें दीपक के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बाजूहेड़ी में छात्राओं को शीत ऋतु के लिए स्वेटर वितरित किए। इसके साथ ही दीपक शर्मा के सहयोग से विद्यालय के कक्षालयों में खिड़कियां लगवाने का कार्य भी कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रजत अग्रवाल ने की। क्लब अध्यक्ष आदर्श कपानिया और सचिव डॉ. देवेश भीमसारिया ने विद्यालय में स्वच्छ पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर व फिल्टर लगवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनिल चड्ढा, डॉ. साक्षी भीमसारिया, एरिका, प्रधानाध्यापिका रश्मि शर्मा, शिक्षिकाएं संगीता वर्मा, रचना त्यागी, सुषमा रानी और शिक्षक पंकज कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...