चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा, संवाददाता। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा कन्हैया लाल सांवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में बस स्टैंड स्थित पेयजल की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि पेयजल व्यवस्था की योजना यह हमारी प्राथमिकता है। इस कार्य में नगर परिषद में भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर चाईबासा नगर पर्षद के अध्यक्ष नीतिन प्रकाश ने कहा कि रोटरी क्लब चाईबासा ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। मौके पर रोटरी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन साव ने भी अपने विचार प्रकट किया।इस अवसर पर कार्यापालक पदाधिकारी संतोषीनी मुर्मू, सिंहभूम बस असोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहम्मद बारीक, रोटेरियन मदन गुप्ता, कृष्णा दोदराजका, कन्हैया लाल अग्रवाल, घनश्याम मुंदड़ा, सुशील मुंदड़ा, डॉ वीना मुंदड...