रोटरी क्लब ने कराया कन्याओं का सामूहिक विवाह
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- भीरा के औजला रिसोर्ट में रोटरी क्लब भीरा द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नौ जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह धूमधाम से संपन्न करवाया गया। भीरा में पलिया रोड स्थित औजला रिसोर्ट को भव्य रूप से सजाया गया। रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद परिवारों की नौ बेटियों की शादी समारोह का आयोजन किया गया बड़ी स्टेज पर नौ जोड़ो ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई उसके बाद मंडप में बैठे नौ जोड़ों की शादी विधि विधान से आचार्य प्रशांत पांडे द्वारा संपन्न करवाई गई। सुंदर सजे पंडाल में मेहमानों के लिए नाश्ते से लेकर भोजन आदि की सुन्दर व्यवस्था की गई। रोटरी क्लब द्वारा शादी में आने वाले मेहमानों की मेहमान नवाजी व व्यवस्थाओं की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे थे। रोटरी क्लब गोला मुस्कान, रोटरी क्लब पलिया सहित शादी में पहुंचने वाले गणमान्य अतिथियों एवं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.