मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम की ओर से बुधवार को मानवता ही सेवा के तहत अपना पहला कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब ने आशियाना कॉलोनी स्थित 'विहान' बालिका हॉस्टल की बालिकाओं को शिक्षा से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की। साथ ही नवरात्रि के सप्तमी पर प्रसाद वितरित किया। यहां क्लब एडवाइजर व रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3100 के असिस्टेंट गवर्नर रो. शरमिताभ सिन्हा, क्लब अध्यक्ष सुनीता सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रवि चौधरी, प्रवक्ता व मंत्री प्रतिनिधि, सुहैल देव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...