मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के अंतर्गत बुद्धि विहार में स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चों में शिक्षण सामग्री, हाइजीन किट एवं राशन किट का वितरण किया गया। असिस्टेंट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट-3100 एडवोकेट शरमिताभ सिन्हा ने बताया कि मजदूरों के बच्चों का कोई स्थाई ठिकाना नहीं होता है। इस कारण उनके पास जाकर उनमें शिक्षण सामग्री बांटी। रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम के सदस्य रवि चौधरी, अभिनव गुप्ता, सौरभ चौधरी, गौहर अली, सौरभ विज, तरुण कुमार आदि ने बच्चों के साथ खेल के लिए समय निकाला। क्लब अध्यक्ष सुनीता सिन्हा, रजत कुमार व क्लब सदस्यों ने बच्चों में अल्पाहार भी वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.