रोटरी क्लब नव्यम ने की जरूरतमंद बच्चों की मदद
मुरादाबाद, मई 3 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम की ओर से रविवार को जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री, हाइजीन किट एवं राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर असिस्टेंट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट-3100 रो. शरमिताभ सिन्हा ने बताया कि आज जरूरतमंद बच्चों के साथ वक्त बिता कर उन्हे अक्षर ज्ञान दिया गया। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। क्लब के सभी सदस्य रवि चौधरी, अभिनव गुप्ता, सौरभ चौधरी, गौहर अली, सौरभ विज, तरुण कुमार आदि ने बच्चों के साथ खेला। इसके अलावा बच्चों को सुरक्षा संबंधित जानकारी भी दी गई। वहीं अध्यक्ष सुनीता सिन्हा, रजत कुमार व क्लब सदस्यों द्वारा अल्पाहार वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.