देहरादून, मार्च 8 -- फोटो देहरादून। महिला दिवस पर रविवार को रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स और स्किल्ड स्कूल की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, पुलिस और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं और परिवार व व्यवसाय के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाने वाली शहर की 19 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना की। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने जीवन के अनुभव साझा किए। रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण पेश किया। क्लब की वरिष्ठ सदस्या डॉ. जागृति नवानी ने म...