लखीमपुरखीरी, जून 29 -- वाराणसी में आयोजित मंडलीय पुरस्कार सम्मान समारोह में रोटरी क्लब गोला मुस्कान ने उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के बल पर 11 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। समारोह में क्लब अध्यक्ष अरविंद गुप्ता रामजी एवं क्लब सदस्य राजीव गुप्ता ने सहभागिता की। कार्यक्रम में रोटरी गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब को विभिन्न सेवा परियोजनाओं के लिए सम्मानित किया। क्लब को नव क्लब अभिमुखीकरण पुरस्कार सामुदायिक सेवा पुरस्कार और विशाल स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए श्रेष्ठ स्वास्थ्य शिविर पुरस्कार सहित कुल 11 पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में मंडल के लगभग 100 रोटरी क्लबों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब गोला मुस्कान ने जीते 11 मंडलीय पुरस्कार यह भी पढ़ें- रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के वार्षिक अल...