उन्नाव, मार्च 16 -- उन्नाव। रोटरी क्लब की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्लब के सदस्याओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और गीत संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ असिस्टेंट गवर्नर भक्ति विजय शुक्ला ने किया। जिसके बाद सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली बधाई दी। कसक निगम, दीपा निगम, नीरज व अरविंद श्रीवास्तव ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आदि ने अपने स्वरों से कार्यक्रम में समा बांध दिया। वहीं आईजे सिंह ने हास्य कविताओं से सभी को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, अदिति, अभिरुचि, मनोज, डॉ, एसएस भदौरिया, डॉ शैलेंद्र, प्रमेंद्र सिंह, विकास, रोमा, अंजना, कामिनी, मंजू, पंकज, दिव्या, डॉ आहूति, हरि मोहन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.