चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा बुधवार को मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल स्थित एमटीसी बिल्डिंग में किया गया। शिविर का शुभारंभ नीरज पांडे व चंदन कपूर द्वारा रक्तदान कर किया गया। दोनों रक्तदाताओं को सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सन्मानित किया। इस दौरान 12 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में उपाधीक्षक डॉ. शिव शंकर हांसदा, रोटरी अध्यक्ष विकास दोदराजका, गुरमुख सिंह खोखर, रीतेश मुंधड़ा, मनीष गोयल, हर्षित मुंधड़ा, दिनेश चंपिया, सुमित अग्रवाल, गौरभ लागुरी, राकेश पांडे, अजय कुमार मोहता, सुभेन्दु नायक, जगन्नाथ पाल, कुल विजय कुमार तथा ब्लड बैंक के जयंत कुमार व करन बेहरा का सराहनीय सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...