रोटरी क्लब का बहु-मंडल सम्मेलन आज
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर। रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से रविवार को होटल रैडिसन ब्लू में बहु-मंडल सम्मेलन 'लम्हे, जहां दिल मिलते हैं' आयोजित होगा। इसमें भारत, नेपाल और भूटान के रोटरी पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और नेपाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले रोटरी प्रतिनिधियों भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जन-छवि, विश्व शांति, अंतरराष्ट्रीय सद्भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विचार-विमर्श होगा। मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक रोटेरियन कमल सांघवी और मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त राजनयिक दीपक वोहरा होंगे। इस दौरान नेपाल में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए रोटरी मंडल 3120 की मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी द्वारा मंडल 3292 के मंडलाध्यक्ष को मानवीय सहायता राशि सौंपी जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.