उन्नाव, मई 2 -- उन्नाव। रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव की ओर से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। क्लब के पदाधिकारियों ने दादामियां चौराहे के निकट पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। क्लब के पीडीजी अरविंद कमल ने बताया कि दादामियां चौराहे के निकट शेखवाड़ा मोहल्ले में स्थित अलहुदा इंटर कॉलेज शिविर आयोजित होगा। इसमें मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सक लोगों का मेडिकल चेकअप करेंगे। इसमें सामान्य रोग, बीपी, शुगर, हड्डी एवं हृदय रोग से संबंधित चिकित्सक मरीजों का परीक्षण करेंगे। शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी, बीएमडी व पीएफटी आदि जांचों की सुविधा भी रहेगी। इस दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, प्रशांत निगम, एआर खान, नीरज निगम, हरि मोहन निगम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.