रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। पटना में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के सत्र 2025-26 के रोटरी क्लब रांची ने इतिहास रच दिया। क्लब ने डिस्ट्रिक्ट 3250 में अलग-अलग श्रेणियों में कुल 31 पुरस्कार जीते। यह झारखंड-बिहार के लिए रिकॉर्ड है। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की मौजूदगी में मंडल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने किया। समारोह में रोटरी झारखंड बिहार के 120 क्लब शामिल हुए। रोटरी क्लब ऑफ राची को बेस्ट क्लब और रोटरी रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को आउटस्टेंडिंग प्रेसिडेंट का अवॉर्ड मिला। गौरव बॉगरॉय रोटेरियन ऑफ द ईयर व प्रवीण राजगढ़िया बेस्ट रोटरी इमेज चेयरमैन के अवॉर्ड से नवाजे गए। यह भी पढ़ें- डॉ. दिलशाद को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान अमित अग्रवाल ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार ...