बोकारो, जुलाई 2 -- रोटरी वर्ष 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स द्वारा केंद्रीय विद्यालय, बोकारो परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए क्लब के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में 25 पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, सचिव शिव अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अनुप अग्रवाल ने किया। वृक्षारोपण अभियान का सफल संचालन प्रोजेक्ट चेयर अमित जौहर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान रोटेरियन पुनीत जौहर, सज्जन कपूर, मिनी कपूर और अमीषा अग्रवाल समेत कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब ने बघिमा हाईस्कूल में लगाए 50 पौधे कार्यक्रम में समाज और रोटरी के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए ...