रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने स्कूल में दिया फर्नीचर
बरेली, जून 25 -- रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की तरफ से पुराना शहर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत क्लब की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर प्रदान किया गया। नया फर्नीचर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देना समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सचिव संजय गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, राजीव अग्रवाल, अंकुर बंसल, अनिल अग्रवाल, संदीप मेहरा और गौतम सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने सरस्वती शिशु मंदिर को दान दिया फर्नीचर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.