बरेली, जून 30 -- सृष्टिपूर्ति फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ बरेली की तरफ से सोमवार को विद्यार्थियों के समूह को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया गया। विद्यार्थियों में विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विक्रम साराभाई स्पेस एग्जीबिशन सेंटर, गुजरात साइंस सिटी और रोबोटिक्स सेंटर अहमदाबाद के लिए टूर रवाना हुआ है। क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन विद्यार्थी और सृष्टिपूर्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा शिल्पी शर्मा ने शैक्षणिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षिक भ्रमण का प्रायोजन सृष्टिपूर्ति फाउंडेशन की तरफ से किया जा रहा है। डॉ. मनीष शर्मा ने बताया भ्रमण के दौरान विद्यार्थी विक्रम साराभाई स्पेस एग्जीबिशन सेंटर में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम, रॉकेट, उपग्रह एवं अंतरिक्ष विज्...