बरेली, दिसम्बर 8 -- बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली की तरफ से चलाए जा रहे ज्योति उदय कार्यक्रम के अन्तर्गत गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज की 119 छात्राओं को परीक्षण के बाद चश्मे वितरित किए गए। लगभग 800 छात्राओ का परीक्षण पूर्व में किया गया था। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डाॅ मनीष शर्मा, सचिव शेखर यादव, एएस अग्रवाल, विनय सक्सेना, शचीन्द्र सक्सेना, विपिन अग्रवाल का सक्रिय योगदान रहा। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्या अनु पाराशर, रजनी यादव, मधु मौर्य, शिप्रा यादव, अमन ज्योति कौर का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.