जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर। पर्यावरणीय स्थिरता एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने पूर्वी सिंहभूम जिले के मुकरूडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम कदमजोड़ा में पुनर्निर्मित तालाब का लोकार्पण किया।

परियोजना का नेतृत्व यह परियोजना रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता से प्राप्त प्रेरणा तथा रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. विक्रांत तिवारी, जो एक वरिष्ठ पर्यावरणविद् एवं प्रकृति संरक्षण विशेषज्ञ हैं, के नेतृत्व में सम्पन्न की गई। वहीं, इस परियोजना की संपूर्ण योजना, समन्वय एवं क्रियान्वयन का दायित्व रोटेरियन अशोक झा ने संभाला और उन्होंने पूरे प्रकल्प का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

उद्देश्य और लाभ इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण, भू-जल पुनर...