जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित नटराज होटल में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेणुका चौधरी ने सभी अतिथियों का गुलाब का फूल और चॉकलेट देकर स्वागत किया। इसके बाद कई मनोरंजक और मजेदार गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लियाकार्यक्रम में सदस्यों ने रैंप वॉक भी किया और संगीत की धुन पर गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लिया। पूरे माहौल में खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को उपहार देकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और म...