मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ अम्रपाली द्वारा रविवार को शेरपुर स्थित एक कैफे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं के योगदान को सराहा गया तथा उनके सम्मान में विचार-विमर्श एवं संवाद का आयोजन किया गया। महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेत्री डॉ. ममता रानी, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, डॉ. शोभना चंद्रा, डॉ. शशि चौधरी, प्रो. प्रभात सिन्हा, डॉ. स्मिता, डॉ. रश्मि प्रिया एवं डॉ. अर्चना, रोटरी क्लब ऑफ आम्रपाली के सचिव नवीन त्रिवेदी, डॉ. प्रवीण चंद्रा, डॉ. केके चौधरी, डॉ. कंचन कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. नवीन कुमार, रवि खनानी, वयोश्रेष्ठ एचएल गुप्ता, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...