रोटरी क्लब एलिट्स को मिला डिस्ट्रिक्ट अवार्ड
आगरा, जुलाई 14 -- बरेली में हुए डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी 2026 यशोत्सव में रोटरी क्लब ऑफ कासगंज एलिट्स ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई अवार्ड प्राप्त किए। क्लब को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जीवन ज्योति, पथ प्रदर्शित सहित विभिन्न सेवा परियोजनाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन राजन विद्यार्थी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर ऋषभ अग्रवाल, क्लब के पूर्व अध्यक्ष शैलेश गुप्ता, पूर्व सचिव अंकित, पूर्व कोषाध्यक्ष शुभम माहेश्वरी, नीतेश काबरा, प्रदीप साहू, मयंक माहेश्वरी, नवीन सक्सेना सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.