मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद एक्सिस की रोटरी सत्र 26-27 के लिए मंगलवार को कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष रोटेरियन पायल गॉड, नामित मंडलाध्यक्ष रोटेरियन काव्य सौरभ रस्तोगी व पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन सुधीर गुप्ता की उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह दुआ क्लब की बागडोर अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे। जबकि क्लब सचिव अभिनव अग्रवाल, प्रथम महिला रवनीत कौर दुआ, क्लब प्रशिक्षक संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न क्लबों से आए शर्मिताभ सिन्हा, सुनीता सिन्हा, देवेंद्र बंसल, प्रीतिश कुमार सिंह, सागर शर्मा, पायल गॉड, काव्य सौरभ रस्तोगी, सुधीर गुप्ता,विदुर गर्ग, संजय गुप्ता, डॉक्टर रुचि अग्रवाल, निधि गुप्ता, पिंकी राय, वर्षा अग्रवाल आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...